गढ़वा के दिव्य प्रकाश गुप्ता पहले प्रयास में बने एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर, ऑल इंडिया रैंक 645

गढ़वा के दिव्य प्रकाश गुप्ता पहले प्रयास में बने एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर, ऑल इंडिया रैंक 645

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : शहर के टंडवा निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान ओमप्रकाश गुप्ता के छोटे भाई दिव्य प्रकाश गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पहले ही प्रयास में बड़ी सफलता हासिल की है। दिव्य प्रकाश का चयन एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है, जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 645 प्राप्त किया है। दिव्य प्रकाश गुप्ता शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और परिश्रमी रहे हैं।

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल, बोकारो से और स्नातक की पढ़ाई मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से सफलतापूर्वक संपन्न की। अपनी इस शानदार उपलब्धि का सारा श्रेय दिव्य प्रकाश ने अपने माता-पिता के साथ-साथ अपनी दीदी डॉक्टर अनुराधा गुप्ता, जीजा इंजीनियर रणधीर राज और बड़े भाई चंद्रप्रकाश गुप्ता को दिया है।

दिव्य प्रकाश की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, संरक्षक राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, विजय केषरी, उमेश सहाय, आलोक मिश्रा, उदय नारायण तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, नितिन तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, दीपक तिवारी, अरविंद दुबे, चंदन जायसवाल, चंद्र बहादुर सिंह, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, सुशील तिवारी, राजन केसरी, उत्कर्ष केसरी, जितेंद्र कुमार, राज कुमार मेहता, रणवीर सिंह, विकास तिवारी, विष्णु दुबे, कुशल मिश्रा, आकाश तिवारी, साकेत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुदामा गुप्ता, संतोष गुप्ता, सहदेव शाह, संत गुप्ता, अशोक कुजूर, विक्की अग्रवाल, मनोज संसाई, कमलेश कुमार पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, विकास पांडेय, विनय सिन्हा, प्रवीण कुमार, गुलाम जावेद, प्रवीण सिंह, नवीन सिंह, शंभू नाथ आदि का नाम शामिल हैं। इसकी जानकारी झामुमो क्रीडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दी है।