पूर्व प्रमुख शांतनु शुक्ला का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शांतनु शुक्ला का बीती रात निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। श्री शुक्ला वर्तमान में रेड़मा में निवास करते थे। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सदर प्रखंड के प्रमुख रहे शांतनु शुक्ला काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। निर्वतमान वार्ड आयुक्त गोल्डी शुक्ला व सामाजसेवी राजेश शुक्ला के पिता श्री शुक्ला का जिले में काफी मान सम्मान था।
श्री शुक्ला का दाह संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव सिंगरा में कोयल नदी के तट पर किया गया। उधर श्री शुक्ला के निधन की जानकारी मिलते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी, सनातनी धर्मरक्षक अर्जुन पाण्डेय (गुरु पाण्डेय), सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी, भाजपा नेता विभाकर नारायण पाण्डेय, अखिलेश तिवारी, उदय शुक्ला, कमलेश शुक्ला, हरिशंकर सिंह, मधुकर शुक्ला, संतोष शुक्ला, देववंश तिवारी, उमेश तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, प्रेमकमल तिवारी, प्रवीण तिवारी (बंटू), सत्येन्द्र तिवारी, अमीत सिन्हा, नीरु दूबे समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर दुख प्रकट किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।
गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों का कहना था कि श्री शुक्ला का निधन बहुत बड़ा सामाजिक क्षति है, जिसका भरपाई करना संभव नहीं है। श्री शुक्ला अपने पीछे भरा-पुरा परिवार छोड़ गये हैं।