यूथ किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़वा ने जीता छह पदक

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : रामगढ़ में आयोजित यूथ किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गढ़वा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर छह पदक जीता है। जिसमें पांच स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक शामिल है। जानकारी देते हुये गढ़वा जिला किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि अनुराज पांडेय ने 24 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अदिती पांडेय ने 32 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सुप्रिया कुमारी ने 38 किलोग्राम स्वर्ण पदक, पुण्य प्रसून ने 38 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अर्णव कुमार ने 23 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, समीर कुमार चौबे ने 85 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता है।
बधाई देने वालों में किक बॉक्सिंग संघ के संरक्षक संजय कुमार सिंह, सचिव मनोज संसाई, वरीय उपाध्यक्ष जेबी थापा, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार सिंह, अरविंद दुबे, प्रभात तिवारी, रमाशंकर सिंह, सह सचिव गणेश यादव, कार्यकारी सदस्य अभय कांत, राजकुमार राम, अजीत कुमार, गढ़वा जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह आदि के नाम शामिल है।