हेमंत सोरेन निर्दोष हैं, तो अदालत जमानत क्यों नहीं दे रही है: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

हेमंत सोरेन निर्दोष हैं, तो अदालत जमानत क्यों नहीं दे रही है: लक्ष्मीकांत वाजपेयी

बंशीधर न्यूज

खूंटी: भाजपा ने खूंटी में आयोजित किया वरिष्ठ जनों की बैठक भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि हेमंत सोरेन कहते हैं कि आदिवासी होने के चलते मुझे फंसाया जा रहा है। सच्चाई यह है कि हेमंत सोरेन के है लुटेरे गैंग में हेमंत के अलावा कोई भी आदिवासी नहीं है। विपक्षी पार्टियों कहती है केंद्र सरकार इडी के माध्यम से हमें डराया जा रहा है।

इसमें अगर सच्चाई होती और वे निर्दोष हैं, तो कोर्ट उन्हें जमानत क्यों नहीं दे रही है। वाजपेयी सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित वरिष्ठ जन सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथ संबोधित कर रहे थे। वाजपेयी ने कहा कि आदिवासियों के हित की बात करने वाली ये पार्टियां ही आदिवासियों को ही ठग रही हैं। सोरेन ने राज्य के बेरोजगारों को भत्ता देने की और महिलाओं को प्रतिमाह दो हजार रुपये चूल्हा खर्च देने का वादा किया था, लेकिन यह पूरी तरह झूठा निकला।

लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय ने कहा कि अपने चार वर्ष के कार्यकाल में हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटखंड में बदलने की कोशिश की। वह सभी घोटालों-शराब प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने हेमंत सरकार के चार साल के कामकाज को राज्य की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बीते चार सालों में युवा, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, महिला, पिछड़ा सहित समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है।

खूंटी लोकसभा के संयोजक और तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से झारखंड के लोगों को न्याय मिला है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है, चाहे राजा हो या रंक, कानून के सामने हर कोई बराबर है। बैठक को पूर्व सांसद सह पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा, जिला प्रभारी सत्य नारायण सिंह एवं प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कांशी नाथ महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता और ने किया खूंटी विधानसभा संयोजक ओमप्रकाश कश्यप ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग ने किया।