पलामू पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से जख्मी जवान दिल्ली एम्स में भर्ती

पलामू पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से जख्मी जवान दिल्ली एम्स में भर्ती

बंशीधर न्यूज

पलामू: पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से जख्मी जवान नित्यानंद महतो को शुक्रवार को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली एम्स में भेजा गया। उसे एम्स के न्यूरो विभाग में भर्ती कराया गया है। इससे पहले रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। उल्लेखनीय है कि चार जून को पलामू पुलिस लाइन में एक भारी-भरकम पेड़ गिरने से पुलिस के एक हवलदार, दो जवान और एक होमगार्ड के जवान को गंभीर रूप से चोट लग गई थी।

सभी को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया था। सभी जवान मतगणना के दिन चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले थे। नित्यानंद महतो और जयदेव सिंह के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी। गंभीर रूप से जख्मी जवान नित्यानंद महतो और जयदेव सिंह को रांची के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां के डॉक्टरों ने नित्यानंद महतो को दिल्ली रेफर कर दिया।

डॉक्टरों की सलाह के बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन की पहल पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। पलामू पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा ने बताया कि पलामू एसपी ने जवान के लिए पहल की। जख्मी जवान जयदेव सिंह को इलाज के लिए एयर लिफ्ट किया गया।