झारखंड हाई कोर्ट ने विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया स्वत: संज्ञान

झारखंड हाई कोर्ट ने विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया स्वत: संज्ञान

बंशीधर न्यूज

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका में विदेशी महिला टूरिस्ट से गैंगरेप मामले को गंभीरता से लिया है। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्पेनिश बोलने वाली (ब्राजील निवासी) महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष मामले को संज्ञान में लाया गया।

इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी दुमका से रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई सात मार्च को होगी। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी।

दंपति पाकिस्तान से बांग्लादेश फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।