प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार : बाबूलाल मरांडी

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार : बाबूलाल मरांडी

युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी दुबे के नाती कुमार रवि चौबे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

 रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में युवा इंटक नेता नेता, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि चौबे को और उनके सैकड़ों समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बाबूलाल मरांडी ने सभी को बधाई दी और कहा कि पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए झारखंड भी तैयार है। मरांडी ने कहा कि लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जनता का भरोसा मोदी पर बढ़ता ही जा रहा रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प सत्ता के लिए नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों की सेवा के लिए है। मरांडी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में वंचित वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

 जनता के समर्थन से 400 पार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत पार्ट 2 की सरकार हेमंत सरकार के तर्ज पर ही आगे बढ़ रही। इससे विकास की उम्मीद बेमानी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड भी जरूरी है। लोकसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लें।

भाजपा पार्टी नहीं परिवार : अमर कुमार बाउरी नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है। रवि चौबे के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आज मोदी के हाथों में सुरक्षित है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और मजबूती के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

कुमार रवि चौबे ने कहा कि भाजपा ही ऐसी एकमात्र पार्टी है, जिसकी स्पष्ट नीति है। विकास का संकल्प और नीयत है। विश्व प्रसिद्ध नेता हैं। उन्होंने कहा मैं पार्टी के कार्यक्रमों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के संकल्प को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दूंगा।