अपह्त नाबालिग बरामद, आरोपित गया जेल

अपह्त नाबालिग बरामद, आरोपित गया जेल

बंशीधर न्यूज

पलामू: पुलिस ने 15 दिन पहले अपह्त नाबालिग लड़की को बरामद किया है। इस कांड में शामिल आरोपित युवक चियांकी के गौरव कुमार को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि 16 वर्ष की नाबालिग लड़की 20 मार्च को मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा देने गयी थी, परंतु वापस घर नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी खोजबीन करने के बाद पुलिस को लिखित जानकारी देते हुए लड़की को बहला फुसला कर गौरव कुमार की ओर से भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। नाबालिग लड़की को युवक के घर से बरामद किया गया। लड़की की मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज करवाया गया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपित युवक गौरव कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नाबालिग लड़की के गायब होने पर उसकी मां के के जरिये 21 मार्च को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। गौरव लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के बाद बाहर में रखा था। पुलिस का दबाव बढने पर गौरव लड़की को लेकर वापस लौटा। इसी बीच सूचना मिलने पर कार्रवाई की गयी।