भाजपा के दिवंगत नेता टिकैत चौबे के परिजनों से मिले सांसद, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

टिकैत चौबे का निधन संगठन के लिये अपूरणीय क्षति : सांसद
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को रेहला में भाजपा के दिवंगत नेता सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। सांसद ने स्व टिकैत चौबे के छोटे पुत्र पूर्व प्रमुख संतोष चौबे से मिलकर पूरी जानकारी ली। सांसद श्री राम ने कहा कि टिकैत चौबे जी का निधन संगठन के लिये अपूरणीय क्षति है। क्योंकि भाजपा के स्थापना काल से ही वे संगठन से जुड़े हुये थे।
उन्होंने यह भी कहा कि स्व चौबे राम जन्मभूमि आंदोलन में भी काफी सक्रिय थे। राजनीति में उनकी छवि कड़क व ईमानदार नेता के रूप में थी। उन्होंने कभी भी अपनी जिंदगी में मानवीय मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया और न ही किसी दबाव में आकर कोई राजनीतिक निर्णय लिया। शुरुआती दौर से ही उन्होंने पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने बखूबी ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया था।
वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहकर लोगों की समर्पित भाव से सेवा किये थे। उनकी कमी क्षेत्र व भाजपा दोनों को हमेशा खलेगी। स्व चौबे अपने पीछे पांच पुत्री एवं दो पुत्र समेत पूरा परिवार छोड़कर गये हैं। उस मौके पर सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा, विश्रामपुर के सांसद प्रतिनिनिधि अनुज पाण्डेय, मनीष कुमार, सुशील सिंह, ईश्वरी पाण्डेय, विनय चौबे, दुर्गा चौबे, विकास चौबे, ब्रजेश दुबे, अमन, माही, नवीन पाण्डेय आदि उपस्थित थे।