विश्रामपुर विस के विकास के लिये राजनीतिक बदलाव की है जरूरत : अभिमन्यु सिंह

विश्रामपुर विस के विकास के लिये राजनीतिक बदलाव की है जरूरत : अभिमन्यु सिंह

विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में अंजु सिंह का खुला प्रखंड स्तरीय कार्यालय

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में सोमवार को पूर्व विस प्रत्याशी अंजू सिंह का प्रखंड स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ वरीय समाजसेवी सह राजनेता अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने फीता काट कर किया। इससे पहले उन्होंने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना की। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्यामबिहारी विश्वकर्मा व संचालन मीडिया प्रभारी राहुल दुबे ने किया।

अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हम जात धर्म की बात नहीं करते। हम सिर्फ विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की बात करते हैं। विकास के लिये विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। इसके लिये इस बार जनता भी मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को इस बदलाव का वाहक बनाना चाहिये।

इसके अलावा समारोह को कन्हाई मेहता, वार्ड पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी और अली अहमद ने भी संबोधित किया। मौके पर उस्मान अंसारी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, रामचंद्र साव, गुड्डू शुक्ला, सोनू खलीफा, हरिहर पाल, सूर्यदेव यादव, विनोद विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।