राजनीति लोकलाज एवं मर्यादा के बिना नहीं चल सकती: राजनाथ

बंग्लादेशी घुसपैठिया और परिवारवाद पर चोट
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर: झारखंड में शुरू हुई परिवर्तन यात्रा कोई साधारण यात्रा नही है। यह झारखंड में नया अध्याय लिखने का यात्रा है। उक्त बातें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। वे गोसाई बाग मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की मैं आह्वान करने आया हूं की प्रदेश के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है, इसके लिए राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा झारखंड राज्य का गठन 24 वर्ष पूर्व हुआ था।
आज यह राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। भाजपा को जनता ने तीन तीन बार मौका दिया। लेकिन जितना विकास के समय मिलना चाहिए था उतना नही मिल पाया। फिर भी हमारे मुख्यमंत्रियों ने बेहतर काम किया। मैं दावे के साथ कह सकता हूं की मेरे तीनो मुख्यमंत्रियों के दामन पर कोई दाग नही लगा। वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए कहा की जेल जाने के बाद भी सीना तान के खड़ा हैं। उन्होंने कहा की राजनीति लोक लाज और मर्यादा के बिना नही चल सकता।
भारतीय की परंपरा भी यही कहती है। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम ने एक आरोप पर अपनी प्राण प्रिय माता सीता का त्याग कर दिया था। लाल कृष्ण आडवाणी ने भी एक बेबुनियाद आरोप पर संसद की सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया था। समाज और देश को सन्मार्ग पर ले जाने का काम राजनीति का है। लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ठीक इसके विपरित काम कर रही है।
उन्होंने कहा की झारखण्ड की सरकार अन्याय कर रही है। और अन्याय करने से अधिक गलत अन्याय सहना होता है। इस अन्याय के विरुद्ध अपलोगों को लड़ना होगा। भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य का विकास काफी तेज गति से होगा। झारखंड में झामुमो राजद और कांग्रेस रूपी तीन स्पीड ब्रेकर है। इसे तोड़ने की जरूरत है। हमलोग आपका वोट सत्ता परिवर्तन के लिए नही बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए मांगने आए हैं। भाजपा की सरकार बनती है तो विकास नही बल्कि रिकॉर्ड तोड विकास होगी।
बंग्लादेशी घुसपैठिया और परिवारवाद पर चोट
राजनाथ सिंह ने इस दौरान बांग्लादेश घुसपैठीया और परिवारवाद पर भी जमकर हमला बोला। कहा की आज झारखंड में बंग्लादेशी घुसपैठिया और रोहिंग्या प्रवेश कर रहे हैं। यहां के बेटियों से शादी कर डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि यहां के सीएम आंख मूंद कर बैठे हैं। भाजपा की सरकार बना दीजिए फिर देखते हैं की किसने मां का दूध पिया है जो यहां की बेटियां से शादी करके जा सके। वहीं परिवार वाद पर हमला करते हुए कहा की कांग्रेस, जेएमएम और राजद परिवारवाद की पार्टी है। ये जनता की नही बल्कि सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। ये राज्य देश का भला नही कर सकते। उन्होंने कहा की जेएमएम का मतलब जमकर मलाई मारो होता है।
राहुल गांधी विदेशो मे जाकर देश की करते हैं आलोचना
राजनाथ सिंह ने कहा की विदेशो में जाकर अपनी देश की छवि खराब करने का काम राहुल गांधी करते हैं। अपनी देश का आलोचना करते हैं। हमलोगों ने कभी ऐसा नही किया। काफी समय तक हमलोग विपक्ष में रहे। लेकिन विदेशों में जाकर अपने पीएम, देश या सरकार को आलोचना नही किए। राजनीति अलग है लेकिन देश की छवि खराब नही होनी चाहिए।
दुनिया में भारत की बड़ी है साख
राजनाथ सिंह ने कहा की दुनिया में आज भारत की साख बड़ी है। जो विश्व कभी भारत की बात को सुनना नही चाहता था आज भारत को हर देश गंभीरता से लेते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है की पीएम के एक फोन के बाद यूक्रेन रूस ने युद्ध को साढ़े चार घंटे बन्द कर भारतीय बच्चों को वहां से निकलने का सुरक्षित रास्ता दिया। 2014 से पहले भारत भारत जहां अर्थव्यवस्था के मामले में 11वीं स्थान पर था पीएम मोदी के साढ़े आठ साल के कार्यकाल में ही पांचवें स्थान पर आ गया है। 2027 तक भारत विश्व के टॉप 3 देश में आ जाएगा।
वन नेशन वन इलेक्शन पर भी बोले राजनाथ
वन नेशन वन इलेक्शन पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की केंद्र सरकार इसे लागू करने के लिए काम कर रही है। इसे लेकर कैबिनेट से पारित भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा की यह काफी महत्वपूर्ण कदम है। एक साथ चुनाव होने से पैसे और समय की काफी बचत होगी। लोगों का भी समय काफी बर्बाद होता था।
पीएम मोदी ने जनता के लिए किए कई ऐतिहासिक काम
पीएम मोदी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक काम किए हैं। महिलाओं को नित्य क्रिया के लिए पहले बाहर जाना पड़ता था। पीएम मोदी ने इसे महसूस किया और सभी को शौचालय योजना का लाभ देकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया। पीएम आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंदों को पक्का आवास दिया। झारखंड के कुछ लोगों को हेमंत सरकार के कारण आवास योजना का लाभ नही मिला होगा। लेकिन वादा करता हूं की भाजपा की सरकार बनते ही कोई भी व्यक्ति इस योजना से छूटेगा नही। उन्होंने कहा कि आज देश में जिस रफ्तार से पक्की सड़क का निर्माण हो रहा है उससे दुनिया भी अचंभित है। हर गांव में पक्की सड़क है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है।
परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि श्री बंशीधर नगर में विराजमान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की यैसी अद्भुत प्रतिमा हमने आज तक नहीं देखी थी।उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि अन्याय करने से भी बड़ा पाप अन्याय सहना है। अब झारखंड में अन्याय की अति हो चुकी है इस परिवर्तन यात्रा में आज आप इस अन्याई सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार में जितना भ्र्ष्टाचार हुआ है उतना आज तक पूरे देश में देखने को नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्रियों के घरों से नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं। यह सरकार राज्य को लूटने में लगी हुई है यहां के खनिज संपदा लुटे जा रहे हैं।बाल्टी में बालू बिक रहा है। विदेशी घुसपैठिये झारखंड में घुसपैठ कर बहन बेटियों की इज्ज़त से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस बेईमान एवं निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा बंद किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है।
उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट सेवा से ही सब कुछ चलायमान है उसके बावजूद भी राज्य सरकार परिवर्तन यात्रा के प्रचार प्रसार को बाधित करने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवा को बंद करने का काम की है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सरकार चाहे जितने प्रयास एवं षणयंत्र कर लें परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने 5 वर्ष पूरे झारखंड को ठगने का काम किया। चुनाव से पहले लंबे चौड़े वादे किये लेकिन 5 वर्ष बीत गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सके।
श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने अपने पिता की कसम खायी थी कि मैं यहां के 5 लाख युवाओं को नोकरी दूँगा और नौकरी नहीं दे सका तो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। इन 5 वर्षों में न तो रोजगार मिला नही बेरोजगारी भत्ता। सब्सिडी पर 10 लीटर पेट्रोल का वादा भी हवा हवाई रह गया। उन्होंने कहा कि अब सभी वादों एवं घोषणाओं का हिसाब मांगने का समय आ चुका है।