मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने की संभावना व्यक्त की

मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट ने तीसरी बार मोदी सरकार बनने की संभावना व्यक्त की

बंशीधर न्यूज

सहरसा: देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में चल रहा लोकसभा चुनाव शनिवार को 57 सीटों पर मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव के बाद सभी राजनीतिक दल एवं मतदाता एग्जिट पोल की तरफ ही ध्यान लगाए हुए हैं शाम 6:00 बजते ही सभी एग्जिट पोल एजेंसी राजनीतिक दलों के जीत या हार के दावे पेश किया जा रहा है। प्राय देखा गया कि मतदाताओं में अंतिम रिजल्ट जानने की काफी उत्सुकता रहती है।

उतनी ही जिज्ञासा एग्जिट पोल को लेकर भी दिखाई देती है। 17वीं लोकसभा के लिए भी हुए चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे।जिसमें एग्जिट पोल के अनुमान करीब करीब सही साबित हुए और भाजपा लगातार दूसरी बार खुद के दम पर सत्ता में वापस आई। उसी प्रकार 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। चुनाव नतीजे के बाद ही एग्जिट पोल के सत्यता उजागर होगी।

इस संबंध में मीडिया इंटेलिजेंस रिपोर्ट के सीईओ बसंत झा ने बताया कि लगातार तीसरी बार भी मोदी सरकार अवश्य बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा को 282 से 310 सीट मिलने के अनुमान लगाया गया है। जो पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सरकार बनायेंगे। वही कांग्रेस को 48 से 79 सीट मिलने की संभावना है। झा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 68 से 71 सीट मिलने का अनुमान है।

वही बिहार में एनडीए को 34 से 37 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 18 से 20 सीट कर्नाटक में 19 से 20 सीट जीतने की प्रबल संभावना है।जबकि दिल्ली की सभी सात सीट पर भाजपा के ही जीतने के कयास लगाए गए है।श्री झा ने बताया कि बिहार के मधेपुरा सीट पर एनडीए प्रत्याशी दिनेशचंद्र यादव की विजय सुनिश्चित है।जबकि अमेठी चुनाव में स्मृति ईरानी की हार भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कोई भी एग्जिट पोल या सर्वेक्षण जारी नहीं किया जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव नतीजे को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अंतिम चरण के मतदान के बाद शाम को वोटिंग खत्म होने के आधा घंटा बाद ही विभिन्न एजेंसियां द्वारा एक्जिट पोल जारी किया गया है। दरअसल एग्जिट पोल मतदाताओं के साथ किया जाने वाला सर्वेक्षण है। जो भी निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र से बाहर निकलते हैं। इसमें मतदान करके बाहर निकले वोटरों से पूछा जाता है।