पांडू थाना के सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर बलदेव सिंह को दी गई विदाई

पांडू थाना के सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर बलदेव सिंह को दी गई विदाई

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : पांडू थाना में रविवार की रात आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त सबइंस्पेक्टर बलदेव सिंह को विदाई दी गई। समारोह में शामिल अनुमंडल के सभी थाने के पुलिस पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुये इस पल को यादगार बना दिया। समारोह के मुख्य अतिथि एसडीपीओ सह आईपीएस राकेश सिंह ने सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को क्षेत्र के सभी थानेदारों व इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान के साथ शस्त्र की जगह शास्त्र, वस्त्र व छतरी देकर उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह अपने सेवाकाल में कार्यकुशलता के बदौलत यहां के लोगों के बीच काफी शोहरत व सम्मान अर्जित कर अन्य पुलिस पदाधिकारियों के लिये मिसाल पेश किया है। जिससे सभी अधिकारियों को सिख लेने की जरूरत है। पुलिस को पब्लिक की परेशानी को पहचानने की कला ही अन्य लोगों से भिन्न करता है। नौकरी में स्थानान्तरण व सेवानिवृत्ति सामान्य प्रक्रिया है जो सदैव इससे जुड़ी हुई रहती है।

लेकिन इस दौरान कार्य करने के जो तरीके होते हैं वही लोग याद किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह ने 40 वर्षों तक बेदाग नौकरी कर एक मिसाल पेश किया है। उन्होंने उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान, विद्युत उपभोक्ता संघ के अध्यक्ष सह पांडू जिला पार्षद के बतौर प्रतिनिधि भाई गोविंद सिंह, तीसीबार मुखिया पूनम देवी, डाला मुखिया रामकुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने श्री सिंह की कार्यशैली की बेहद सराहना की।

बलदेव सिंह वर्ष 2019 से ही पांडू थाने में कार्यरत थे। इस दौरान वे क्षेत्र में अपने कार्य व्यवहार से अलग पहचान बना लिये थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता सिंटू सिंह ने किया। पांडू थाना प्रभारी कुमार सौरभ के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।

समारोह में विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे, रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार दास, उंटारी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार, नावाडीह ओपी प्रभारी राज्यवर्द्धन, नौगढा ओपी प्रभारी अनिल कुमार के अलावे कजरू के मुखिया इसरार अंसारी, पूर्व मुखिया सुनील पांडेय, पूर्व मुखिया देवेंद्र प्रसाद, महेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।