एसपी दीपक पांडेय को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

एसपी दीपक पांडेय को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

बंशीधर न्यूज

रांची: गढ़वा जिले के एसपी दीपक पाण्डेय को उनके बेहतर कार्य के लिए राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार के लिए गृह मंत्रालय ने नामित किया है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2022 मे भाकपा माओवादियों से हुई मुठभेड़ के बाद मिली सफलता के लिए दिया जा रहा है। वे लोहरदगा मे एएसपी अभियान के तौर पर पदस्थापित थे।

उन्हें 29 दिसंबर, 2022 को एक गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों का एक दस्ता लोहरदगा जिले के बुगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो के जंगल में है। इसी सूचना के आधार पर एएसपी अभियान के नेतृत्व मे जिला पुलिस बल और सीआरपीफ के साथ भाकपा माओवादी के रविंद्र गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी।

इस दौरान एक सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन की मुठभेड़ मे मौत हुई थी जबकि दूसरा सबजोनल कमांडर गोविन्द ब्रिजिया को पकड़ा गया था। इसी बहादुरी को लेकर उन्हें पदक से सम्मानित किया जा रहा है।