समाजसेवी शौकत खान को राज्यपाल ने किया आईकॉन ऑफ झारखंड से सम्मानित

समाजसेवी शौकत खान को राज्यपाल ने किया आईकॉन ऑफ झारखंड से सम्मानित

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : रांची के होटल रेडिसन ब्लू में दैनिक जागरण के द्वारा आईकॉन ऑफ झारखंड सम्मान समारोह में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व भारत सरकार के राज्य रक्षामंत्री संजय सेठ ने राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के आयोजक सह अनेक निःशुल्क बैंक के संस्थापक शौकत खान को राज्य एवं देशहित में अनेक सराहनीय समाजिक कार्यों में सराहनीय योगदान के लिये आईकॉन ऑफ झारखंड 2024 सम्मान से सम्मानित किया।

शौकत खान ने इस समारोह में भारत सरकार के राज्य रक्षामंत्री संजय सेठ को अपने सेवा कार्यों का मैगजीन गरीबों का अनोखा बैंक भेट किया। मंत्री ने मैगजीन को पढ़कर शौकत खान के नि:स्वार्थ सेवा कार्यों की सराहना की। बताते चलें कि समाजसेवी शौकत खान ने हर घर तिरंगा की शुरूआत दस साल पहले की थी। वो अब तक दो लाख से अधिक नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर आम नागरिकों में देशभक्ति जज्बा जगाने का कार्य अनोखें अंदाज में करते आ रहे हैं।

साथ ही अपने निःशुल्क कपड़ा बैंक के माध्यम से दस साल में दस लाख से अधिक गरीबों को मदद कर झारखंड ही नहीं बल्कि देश भर के लिये शौकत खान आईकॉन बन चुकें हैं। शौकत खान आम नागरिकों के सहयोग से गरीबों के लिये निःशुल्क कपड़ा बैंक, चावल बैंक, सत्तू बैंक, पुस्तक बैंक संचालित करते हैं। जहां से प्रतिदिन जरुरतमंदों को कपड़ा, राशन और छात्र छात्राओं को पठन पाठन सामग्री मिलती है।