मंत्री ने 14 हाई मास्ट लाईट का किया उद्घाटन

हाई मास्ट लाईट से गांव-गांव होगा जगमग : मंत्री मिथिलेश
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : गढ़वा विधायक व झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने 14 हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन किया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधायक विधायक मद से अधिष्ठापित हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन मंत्री श्री ठाकुर ने मेराल प्रखंड के बसरिया गांव स्थित स्कूल के समीप आयोजित कार्यक्रम में फीता काटकर एवं स्वीच दबाकर किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि हाई मास्ट लाईट पहले सिर्फ शहरों में ही देखने को मिलता था। परंतु उन्होंने गढ़वा के प्रत्येक गांव में हाई मास्ट लाईट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। अब गढ़वा का प्रत्येक गांव हाई मास्ट लाईट की रौशनी से जगमग होगा। आज गढ़वा प्रखंड में दो, मेराल में छह, रंका में एक, रमकंडा में तीन तथा डंडा प्रखंड में लगे दो हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि जनता जो चाहेगी वही होगा। गढ़वा के लोगों ने चाहा कि गढ़वा की तस्वीर बदल जाय, तो अब गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। पहले के गढ़वा और आज के गढ़वा में कोई तुलना नहीं है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, रविंद्र, सुडो, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।