जंगल से बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बंशीधर न्यूज
धुरकी: थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडार गांव के भुइंया टोला निवासी 62 वर्षीय छोटू भुइंया का क्षत विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटू भुइंया गुरुवार को बकरी चराने गोकुल खान जंगल में गया था।
बकरी चरा कर शाम को नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के क्रम में शुक्रवार को छोटू का गोकुल खान जंगल में शव मिला। इसके उपरांत धुरकी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस जांच कर रही है।