आज देश में छठे चरण का मतदान जारी, भीषण गर्मी में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व का उत्साह

आज देश में छठे चरण का मतदान जारी, भीषण गर्मी में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व का उत्साह

बंशीधर न्यूज

बेरमो : देश में इस समय जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे वैसे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है इसी कड़ी में आज छठे चरण का चुनाव जारी है। आपको बता दे कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहाँ की संघीय सरकार प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल पर चुनाव के माध्यम से चुनी जाती है। देश के नागरिक इस चुनावी प्रक्रिया में सीधे तौर पर भाग लेते हैं। बता दे कि भारतीय संविधान के अनुसार देश में नियमित, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजित करने का अधिकार निर्वाचन आयोग को प्राप्त है।

आज हो रहे छठे चरण का मतदान शनिवार की सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। ग्यारह बजे से पहले ही तेज चिलचिलाती धूप का असर भी दिखने लगा है। इस चिलचिलाती धूप में भी लोकतंत्र के महापर्व में लोगों का दिलचस्प देखने को मिल रहा है। एक बड़ी स्टील कंपनी मे बड़े पोस्ट पर कार्यरत बेरमो के रहने वाले इंजीनियर हरेन्द्र सिंह जी ने पत्नी संग मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घर से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उनकी पत्नी ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की। लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह दिख रहा है। मतदाता सुबह ही लंबी लाइन में लग गए और मतदान शुरू हो गया। सुबह कुछ स्थानों पर तकनीकी खामियों को छोड़कर शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान विभिन्न रंग देखने को मिल रहे हैं। तापमान की बात करें तो सुबह लगभग 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

शनिवार सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ देखने को मिलने लगी थी। उस समय पारा लगभग 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। लोग चाह रहे थे कड़ी धूप से बचकर पहले मतदान कर लिया जाए। इसलिए बड़ी संख्या में लोग सुबह के समय निकले। इस तपती धूप और गर्मी के वाबजूद लोग घर  बाहर निकल रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व और अपनी नई सरकार चुनने के लिए रूचि दिखा रहे है।

आपको बता दे कि सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार सभी रिकार्ड टूटेंगे और गर्मी पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ेगा।

 अगर बेरमो की बात करे तो आपको बता दे कि इस क्षेत्र मे इस बार लड़ाई बहुत ही दिलचस्प है। राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखने वालीं अनुपमा सिंह इस चुनाव के साथ ही सार्वजनिक जीवन में शामिल हुई हैं। वे पूर्व मंत्री दिवंगत राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू और बेरमो से कांग्रेस के वर्तमान विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी हैं। अनुपमा की चुनावी कमान कुमार जयमंगल ही संभाल रहे हैं। कांग्रेस के सामने 20 साल बाद इस सीट पर वापसी की चुनौती है।