उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेंगे गढ़वा से 25 हजार कार्यकर्ता, प्रखंड प्रभारी नियुक्त

उलगुलान न्याय महारैली में भाग लेंगे गढ़वा से 25 हजार कार्यकर्ता, प्रखंड प्रभारी नियुक्त

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : आगामी 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में गढ़वा से 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिले के सभी 189 पंचायतों एवं 1170 बूथों से कार्यकर्ता झंडा, बैनर तख्ती, गाजा-बाजा के साथ महारैली में शामिल होंगे। मंगलवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमेटी की गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष तनवीर आलम खान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ईद, रामनवमी, सरहूल पूजा की सभी को शुभकामनायें दी गई। जानकारी देते हुये जिला सचिव मनोज ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिले के सभी 20 प्रखण्डों में प्रखण्ड प्रभारी, सह-प्रभारी को मनोनित किया गया है। सभी प्रखण्ड प्रभारियों को दो दिनों के अन्दर प्रखण्ड में बैठक कर महारैली की तैयारी की स्थिति जिला कमिटी को अविलम्ब सौंपने का निर्देश दिया गया है।

सभी प्रखण्ड प्रभारी आज से की रैली जाने और आने तक प्रभारी बने रहेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करेंगे। संगठन के सभी प्रकोष्ठ महिला, युवा, अल्पसंख्यक, व्यवसाय, क्रिड़ा आदि के सभी साथियों को प्रभारियों द्वारा बुलाई गई प्रखण्ड स्तरीय बैठक में अपनी-अपनी कमिटी के साथ भाग लेने का निर्देश दिया गया है।

श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड का मो ताहीर अंसारी, कार्तिक पाण्डेय, मेराल प्रखंड का मो शरीफ अंसारी, दुखन चैधरी, रंका प्रखंड का संजय सिंह छोटू, रामसागर यादव, रमकण्डा प्रखंड का मो जैनुल्लाह अंसारी, अनिल चंद्रवंशी, चिनियां प्रखंड का मो अहमद अली, पप्पु यादव, डण्डा प्रखंड का हरेन्द्र चैधरी, जैनेन्द्र कुमार सिंह (बबलू), केतार प्रखंड का कामता प्रसाद, खरौंधी प्रखंड का लल्लू राम, भवनाथपुर प्रखंड का धर्मराज पासवान, हरिहरपुर का ब्रजेश सिंह, नगर ऊंटारी के अमरनाथ पाण्डेय, डण्डई का सुदेश्वर राम, रमना का निर्मल पासवान, विशुनपुरा का सूर्यदेव मेहता, सगमा का श्रवण सिंह, धुरकी का मुक्तेश्वर पाण्डेय, कांडी का सत्येन्द्र पाण्डेय उर्फ पिंकू, बरडीहा का करीब अंसारी, मंझिआव का विकास सिंह कुशवाहा, भण्डरिया का जेपी मिंज तथा बड़गड़ प्रखंड का चैतु सिंह खरवार को प्रभारी बनाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से उक्त सहित पूर्व विधायक अनन्त प्रताप देव, शरीफ अंसारी, शम्भू चन्द्रवंशी, आलमगीर अंसारी, राजकिशोर यादव, चंदा देवी, अराधना देवी, मीना देवी, मंजू देवी, गिरीजा देवी, फुजैल अहमद, दशरथ प्रसाद, कामेश्वर सिंह, संजय यादव, अरविन्द यादव, जयगोपाल यादव, अमर राम, कंचन साहू, अजय ठाकुर, वीरेन्द्र तिवारी, विजय चैधरी, राजन उरांव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।