पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले: राजनाथ सिंह

बंशीधर न्यूज डेस्क

पटना : बिहार में दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने बुधवार शाम कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो वे कहते थे कि गरीबी हटाएंगे लेकिन गरीबी नहीं हटी जबकि मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। यह नीति आयोग की रिपोर्ट कह रही है। भाषण देकर गरीबी नहीं समाप्त की जा सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा था तो कारसेवकों के एक जत्थे का नेतृत्व उन्होंने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में किया था। उन्हें इस आंदोलन के लिए जेल भी जाना पड़ा था। आज अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो गया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब वे डिफेंस मिनिस्टर थे तो भारत से करीब एक हजार करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात होता था। अब वह बीस हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

 एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन देश में हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब कतार में हमारे पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई तो पीएम मोदी ने मध्यस्थता करके उन सभी को सह कुशल भारत में वापसी कराई। यह नया भारत है। हम दूसरे को झुकना भी जानते हैं। राजनाथ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न हम लोगों ने दिया। कांग्रेस के समय में उनकी उपेक्षा हुई। उनके समय में एक परिवार को ही यह सब मिलता था। हमारे प्रधानमंत्री ने पीवी नरसिम्हाराव को भी भारत रत्न दिया, जो कांग्रेस के नेता थे।