श्री बंशीधर नगर में उन्नति मार्बल एंड टाईल्स शो रूम का हुआ शुभारंभ

श्री बंशीधर नगर में उन्नति मार्बल एंड टाईल्स शो रूम का हुआ शुभारंभ

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर के जंगीपुर में गुरुवार को उन्नति मार्बल एंड टाईल्स नामक शो रूम का उद्धघाटन हुआ। उद्घाटन समाजसेवी राकेश पाल, उमेश कश्यप, विजय प्रसाद सोनी, राजू चौबे सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शो रूम के प्रोपराईटर दौलत सोनी ने बताया की उन्नति मार्बल एंड टाईल्स का झारखंड में यह तीसरा शो रूम है। इससे पहले गढ़वा और लातेहार में शो रूम खुल चुका है।

 छतरपुर में भी जल्द शो रूम का उद्घाटन होगा। दौलत सोनी ने बताया कि प्रतिष्ठान में वरमोरा व अन्य कंपनी का टाईल्स व ग्रेनाईट सस्ते दर पर उपलब्ध होगा। श्री बंशीधर नगर शहर व अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को अब यूपी एवं अन्य बड़े शहरों में टाईल्स लेने नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने प्रोपराईटर को शो रूम खोलने पर बधाई दी। मौके पर राकेश पाल, उमेश कश्यप, संतोष कश्यप, राजू चौबे, भगत सिंह, धीरज सोनी, विजय प्रसाद सोनी, राजेन्द्र सेठ, राजू सेठ, अमित सोनी सहित कई लोग मौजूद थे।