24 सदस्यीय गढ़वा जिला टेबल टेनिस टीम रांची रवाना

24 सदस्यीय गढ़वा जिला टेबल टेनिस टीम रांची रवाना

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : रांची में शुक्रवार से आयोजित सेकेंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये गढ़वा जिला से 24 सदस्यीय टीम रांची के लिये रवाना हो गई। संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा एवं संघ के पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामनाएं देते हुये खिलाड़ियों को रवाना किया।

उस मौके पर अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि आप अपने लक्ष्य को पाने के लिये जो मेहनत कर रहे हैं उस लक्ष्य को हासिल करने के लिये आप जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ-साथ चैम्पियन बनकर आयें। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को लेकर बेहतर तैयारी की है। पहले की अपेक्षा टीम इस बार बेहतर करेगी।

24 सदस्यीय टीम में अमल कुमार ठाकुर, अनूप कुमार, अमन कुमार पाल, अनिमेष कुमार पाण्डेय, कार्तिक पाल, नीतीश कुमार मेहता, हर्षित कुमार पाण्डेय, सचिन कुमार, रोहन पाल, मयंक राज, पलक भारती, अंजली कुमारी, आयुषी कुमारी, आयुषी कुमारी पाण्डेय, अभिजीत यादव, आशिता प्रियदर्शिनी, अनिल कुमार मेहता, मानवी चौबे, वर्षा रानी एवं अंशु किरण के नाम शामिल हैं। टीम का कोच संघ के कार्यकारी सदस्य अजय कुमार ठाकुर को बनाया गया है। मौके पर अभिभावक उमेश यादव, आमोद कुमार पाण्डेय, संजय कुमार सिंह उपस्थित थे।