पुलिस ने 800 किलो अफीम की फसल किया जब्त, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने 800 किलो अफीम की फसल किया जब्त, दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बंशीधर न्यूज

मझिआंव : एसपी दीपक कुमार पाण्डेय के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की फसल को विनष्ट किया गया। साथ ही पुलिस ने 800 किलो फसल को जब्त किया।

वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी चन्दन प्रधान, एसआई संजय मुंडा, एएसआई आलोक कुमार, सशस्त्र पुलिस बल एवं चालक के साथ थाना क्षेत्र के जहरसराय गांव के मुख्य सड़क से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल के समीप पहुंचे और दो जगह लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को सभी पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, चालक एवं लगभग ढेड़ दर्जन मजदुरों ने मिलकर विनष्ट किया।

वहीं लगभग तैयार दो ट्रैक्टर फसल को जब्त कर थाना लाया गया। वहीं जब्त अफीम की फसल को बोरी में पैकिंग किया गया। जिसका वजन कर 800 किलो फसल को जब्त किया गया। इधर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मझिआंव में भी इस तरह नसे का खेती किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

इस संबंध में एसडीपीओ नीरज कुमार ने कहा कि अफीम की खेती को विनष्ट किया गया है और 800 किलो फसल को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि खेती करने वाले 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। प्रभारी थाना प्रभारी चंदन प्रधान ने बताया कि थाना कांड संख्या 17/24 के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।