महुआ चुनने गई महिला की हाथियों के झुंड ने ली जान

बंशीधर न्यूज
रमकंडा: थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव में हाथियों के झुंड ने एक महिला को कुचल कर मार डाला। मृत महिला की पहचान बिराजपुर गांव निवासी रामजीत सिंह 60 वर्षीय देवमानी देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मृत महिला अपने पोते पोती के साथ सुबह करीब साढ़े 6 बजे घर के बगल में जंगल स्थित महुआ चुनने आई थी।
इसी बीच हाथीयों का झुंड चिहाड़डते हुए कुछ देर पर आ गया। इसी बीच महिला के द्वारा हाथी सामने आने के बाद अपने दादी को भागने की आवाज देते हुए भागने लगी।लेकिन इसी बीच बुजुर्ग महिला होने के कारण वह समय पर भाग नहीं पाई,जिसके बाद हाथीयों के झुंड ने कुचलकर मार डाला।जबकी महुआ चुनने वाले अन्य लोगों ने भगाकर किसी तरह जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलने पर लोगो की घटना स्थल पर भीड़ लग गई।इधर जानकारी के बाद रेंजर अजय टोप्पो एवं वनकर्मियों ने घटना स्थल पर पहुँचकर इसकी जानकारी ली व मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहयोग के रूप 50 हजार राशि उपलब्ध कराई। रेंजर ने कागजी प्रक्रिया पुरा होने के बाद मुआवजा उपलब्ध कराये जाने की बात कही।