भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक

बलराम शर्मा
मेराल : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर हाई स्कूल के स्टेडियम पर कार्यक्रम प्रभारी विवेकानंद तिवारी की उपस्थिति में दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें पार्टी कार्यकर्ता, मंच मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी तथा देश को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विवेकानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना हम सबों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को गढ़वा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाने की खुशी में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। इस अवसर पर सभी पंचायत में दो प्रभारी नियुक्त किए गए जो अपने पंचायत के बूथ स्तर के कार्यकर्ता को जोड़ने का काम बताएंगे जिससे अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने में सहयोग मिलेगा।
सदस्यता अभियान की शुरुआत मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर किया गया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शंकर यादव, विजयपाल, युगुल दुबे, महामंत्री अमित कुमार साह, राधेश्याम यादव, श्यामलाल पासवान, वीरेंद्र ठाकुर, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, शिव नारायण चौधरी, अनीष अंसारी, धनंजय शर्मा, भोला पासवान, सिकंदर पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री राजेश यादव ने किया।