आग की चपेट में आने से महिला गंभीर, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में तोड़ा दम

आग की चपेट में आने से महिला गंभीर, रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में तोड़ा दम

बंशीधर न्यूज

हैदरनगर : हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी। जहां गोविंद पासवान की पत्नी रीमा देवी (30 वर्ष) आग से झुलसने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बीती रात की है जब रीमा देवी को आग से बुरी तरह झुलसने के बाद हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुये उन्हें मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

मेदिनीनगर में इलाज के दौरान भी कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि रांची ले जाते समय रास्ते में ही रीमा देवी की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिये हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल लाया गया है। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है और लोगों में घटना के कारणों को लेकर कई प्रकार की चर्चा हो रही है।