बीएयू में एग्रोटेक किसान मेला दो मार्च से, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

बीएयू में एग्रोटेक किसान मेला दो मार्च से, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

बंशीधर न्यूज

रांची: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में दो मार्च से चार मार्च तक एग्रोटेक किसान मेले का आयोजन किया जायेगा। मेले में 150 स्टॉल लगाये जायेंगे। हर स्टॉल में किसान अपनी-अपनी उपज को दिखायेंगे। मेले में मडुवा पर भी फोकस किया जायेगा। मेले में आधुनिक कृषि और कृषि से रोजगार को प्राथमिकता दी जायेगी। मेले के उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे।

मेले के समापन में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि झारखंड खाद्य उद्योग में आत्मनिर्भर है। अब भारत में भी इतनी उपज होती है कि उपजाऊ फसलों को अपनी जरूरत पूरी करने के बाद बेची भी जाती है।

उन्होंने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रोबोटिक मशीन का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें सेंसर लगा हुआ है। मशीन उस भूमि पर चलती है, जहां फसल बोई गयी हो। यह बताता है कि कहां पर किस चीज की कमी है और उसे कैसे ठीक किया जा सकता है।

किस जमीन में नमी है और कहां की जमीन सूख गयी है।मशीन यह भी बताता है कि फसल में कौन-सी खाद की कमी है। डॉ. सुनील चंद्र दुबे ने बताया कि मार्च महीने में चार करोड़ की लागत से ड्रोन खरीदा जायेगा। इसके लिए फंड भी स्वीकृत हो चुकी है।