भाजपा नेताओं ने सांसद आवास पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपा नेताओं ने सांसद आवास पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : सांसद विष्णु दयाल राम के आवास पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को सुना। शांतिपुरी स्थित आवास बूथ संख्या 235 पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामले पर विचार रखे हैं।

मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सुश्री स्मिता, विभाकर नारायण पांडेय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, रूपा सिंह, जिला मंत्री सोमेश सिंह, ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, जय दुबे, विजय कुशवाहा, जितेन्द्र तिवारी, अविनाश कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सुनील पांडेय, शशिभूषण पाण्डेय, भोला पाण्डेय, पंकज तिवारी, आनन्द सिंह, शुभक तिवारी, मनीष पांडेय, राजेश सिंह समजत भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।