बहन की मंडप में भाईयों ने की मार पीट, एक की मौत

बहन की मंडप में भाईयों ने की मार पीट, एक की मौत

मातम में बदला शादी समारोह

बंशीधर न्यूज

रंका : गढ़वा जिला अंतर्गत रंका थाना क्षेत्र के बडकाडीह गांव में बीती रात्रि शादी समारोह मातम में बदल गई। बहन की मंडप के दौरान चार भाई बिजली की तार के विवाद को लेकर आपस में भिड़ पड़े। इनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक भाई सुदेश सिंह 38 वर्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बड़काडीह निवासी बिगन सिंह की बेटी की शादी होनी थी। मंगलवार की रात्रि मड़वा कार्यक्रम के दौरान बिजली के तार को लेकर चारों भाईयों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल सुदेश सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिये गढ़वा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। लेकिन उसकी मौत गयी। घटना के बाद शादी वाले इस घर में कोहराम मच गई। खुशी का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि बुधवार को घर में बहन बारात आने वाली थी।

बताया जाता है कि मृतक सुदेश सिंह के साथ उसके अन्य भाईयों के साथ पुराना विवाद था। ग्रामीण बताते हैं कि पुराना विवाद के कारण ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।