पलामू जिले में हुई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

पलामू जिले में हुई मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का विधिवत शुरूआत

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पलामू में शनिवार से विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर नगर आयुक्त जावेद हुसैन, डीडीसी शब्बीर अहमद, एसी कुंदन कुमार, सदर भूमि सुधार उप समाहर्ता प्यारेलाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद टाउन हॉल में नगर निगम के वार्ड 22, 24, 29 व 30 के लाभुकों के लिये आयोजित शिविर में पहुंची महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

महिलाएं टाउन हॉल पहुंचकर अपना आवेदन समर्पित कर कंप्यूटर पर अंगूठा लगाकर ऑनस्पॉट एंट्री करवा रही थी। मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद व समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान भी उपस्थित थी। इधर कार्यक्रम की शुरुआत के बाद सभी पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के जागरूकता रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के गांवों में जाकर महिलाओं को इस योजना के प्रति जागरूक करेगा।