डीजी जेनरेटर बहा, चेतावनी के बाद भी नहीं चेते संवेदक

बंशीधर न्यूज
पड़वा : अमानत नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से पुल निर्माण में लगा पोकलेन और डीजी जेनरेटर डूब गया। मालूम हो कि शनिवार रात में भी काम जारी था। काम के बाद कर्मी बगल पुल के नीचे पिलर के पास कैंप में सो रहे थे। सुबह पानी जब नींद खुला तो पाया कि पानी काफी बढ़ गया।
जिसके बाद कुछ सामग्री हॉल करने वाली मशीन हटा लिया गया। जबकि एक पोकलेन और एक डीजी जेनरेटर पानी में डूब गया। हालांकि 3 बजे तक पानी कम होने पर दिखाई दिया। हालांकि छोटे छोटे सामग्री बह गया।
पलामू में भरी बारिश की चेतावनी सरकार ने एक दिन पूर्व ही जारी कर दिया था। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा हाई एलर्ट भी जारी किया था। बावजूद पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने कोई ध्यान नहीं दिया जिसका परिणाम है की पोकलेन और डीजी जेनरेटर डूब गया।