कांग्रेस पार्टी हर हाल में भवनाथपुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी : मानस

कांग्रेस पार्टी हर हाल में भवनाथपुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी : मानस

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बंशीधर न्यूज

केतार : कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा ने बुधवार को मां चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात कहा कि आज मां भगवती के दरबार से कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहा हूं। चतुर्भुजी मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता करते हुये उन्होंने बताया कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सभी प्रखंड का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर हाल में भवनाथपुर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

सभी नौ प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी का बीस सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जनहित कार्य में लगे हुये हैं। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुये कहा कि हम विधानसभा चुनाव में वैसे व्यक्ति का समर्थन कदापि नहीं करेंगे जो व्यक्ति 2014 में कांग्रेस का सिंबल फाड़ने और झंडा जलाने का काम किया है। वैसे लोगों का समर्थन कांग्रेस पार्टी कभी नहीं कर सकती है। कहा कि झामुमो 2014 में भी अपना उम्मीदवार उतारा था, जिसमें मात्र 1022 वोट मिला था।

भवनाथपुर सीट कांग्रेस का है और यहां से कांग्रेस निश्चित रूप से विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि जो लोग सामंतवादी विचारधारा के लोगों से तंग आकर राजनीति में आये थे, आज वे लोग भी सामंतवादियों के पिछलगुआ बनकर पीछे पीछे घूम रहे हैं।

मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, जिला प्रवक्ता राहुल दूबे, रमना प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष मंसूर अंसारी, विशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप देव, खरौंधी बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश रजक, सगमा प्रखंड अध्यक्ष देवचन्द यादव, डंडई बीस सूत्री अध्यक्ष क्यामुदीन अंसारी, भवनाथपुर बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा, केतार बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।