डीसी व एरिया मैनेजर ने बंधन बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

बंधन बैंक श्री बंशीधर नगर के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा : डीसी
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : शहर के जंगीपुर में बंधन बैंक की नई शाखा का भव्य शुभारंभ सोमवार को किया गया। बैंक का उद्घाटन डीसी शेखर जमुआर एवं बैंक के एरिया मैनेजर नवीन सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप जलाकर किया। उस मौके पर डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि बंधन बैंक की शाखा का शुभारंभ श्री बंशीधर नगर के आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
इससे छोटे व्यवसायियों, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों को सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता से न केवल व्यापार में तेजी आयेगी, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक समावेशन भी सशक्त होगा। बैंक प्रबंधन इस पहल के लिये बधाई के पात्र हैं। उन्होंने उम्मीद जताया कि बैंक अपनी सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र की जनता का विश्वास अर्जित करेगा।
बंधन बैंक के एरिया मैनेजर नवीन सिन्हा ने कहा कि बंधन बैंक का उद्देश्य हमेशा से समाज के हर वर्ग को बैंकिंग से जोड़ना और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना रहा है। श्री बंशीधर नगर में शाखा की शुरुआत हमारे इस लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है। हमारा फोकस ग्राहकों को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।
विशेष रूप से महिलाओं, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिये विशेष योजनाएं लाई जाएंगी, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। बैंक में व्यापक सेवाएं उपलब्ध बंधन बैंक की नई शाखा में बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, बीमा सेवाएं, फिक्स्ड डिपॉजिट, एटीएम सुविधा समेत विभिन्न आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बैंक प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि ग्राहक संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी और हर ग्राहक को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराई जायेगी। मौके पर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, बीडीओ रौशन कुमार, सीओ विकास सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार पांडेय, उप शाखा प्रबंधक मृत्युंजय सरकार, डॉ अभिमन्यु सिंह सोनू, पीयूष जायसवाल, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, बबलू चौबे, विजय नंदन सिन्हा, अनिल लाल अग्रवाल, विश्वनाथ जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, अमित शुक्ला, क्षेत्रीय प्रबंधक तस्लीमुद्दीन अंसारी, खजांची रानी कविता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।