पलामू में बेटी की हत्या कर शव को दफनाया

पलामू में बेटी की हत्या कर शव को दफनाया

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले में एक पिता ने 16 साल की बेटी की हत्या कर उसके शव को दफना दिया। तीन दिन बाद शुक्रवार को उसका शव मिट्टी खोदकर निकाला गया। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या के बाद से आरोपित पिता फरार है। फिलहाल, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिला मुख्यालय से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ और ढोटी के बीच कमकरवा ढोढा में 16 वर्षीय पम्मी कुमारी का शव मिला।

पम्मी की हत्या का आरोप उसके पिता मथुरा सिंह पर लगा है। पहुंची और दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी की मौजूदगी में शव निकाला गया। शव को देखने से पता चला है कि उसके सिर के पीछे हिस्से में प्रहार किया गया था। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए शव लाये जाने की सूचना पर डीएसपी मणिभूषण प्रसाद मौके पहुंचे और थाना प्रभारी सोनू चौधरी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि डेड बॉडी दो से तीन दिन पुरानी लगती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि किशोरी की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या किसने की, इस पर डीएसपी ने बताया कि यह अनुसंधान में स्पष्ट होगा। ग्रामीणों के अनुसार सलतुआ में मथुरा सिंह और उसकी बेटी पम्मी ही केवल घर में रहते थे। बड़ी बेटी की शादी हो गयी है। मथुरा मजदूरी करके भरण-पोषण करता था।

इसकी शराब पीने की भी आदत थी। गांव के सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत के मुखिया को पहले इसकी जानकारी हुई थी। पुलिस को उन्होंने ही सूचना दी थी। ग्रामीणों ने मौत का कारण बताने से इनकार किया।