पर्यावरणविद डॉ कौशल ने संविधान दिवस पर कस्तूरबा विद्यालय में किया पौधारोपण

बंशीधर न्यूज
मेराल : कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में संविधान दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरणविद डॉ कौशल किशोर जायसवाल एवं ग्राम पंचायत डाली बाजार की मुखिया पूनम जायसवाल ने राष्ट्रीय गान के उपरांत पौधरोपण कर किया। तत्पश्चात डॉ कौशल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ नेपाल के रुद्राक्ष व सुपारी, बारहमासी कटहल का पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन वृक्षों में रक्षाबंधन कर किया।
उन्होंने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई। बच्चों के बीच कोरोना काल का जिक्र करते हुये कहा है कि धरती और ब्रह्मांड के 84 लाख योनि जीवन की जीने की संरचना ही ऑक्सिजन होती है। इसके बगैर जीव की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। दूसरी तरफ यह भी सर्वविदित है कि ऑक्सीजन किसी फैक्ट्री का उत्पाद भी नहीं है। इसके लिये पौधा लगाना ही विकल्प होता है। डॉ कौशल ने कहा कि आप हर भौतिक संसाधनों को अर्जित कर सकते हैं परंतु शुद्ध हवा नहीं।
बीमारी से बचने के लिये हर व्यक्ति को चाहिये कि अपना धर्म के साथ-साथ पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों को अपने जीवन में उतारने का अथक प्रयास करना चाहिये। स्कूल के प्रभारी वार्डेन सुधा कुमारी, शिक्षक शशिकांत मिश्रा, उमेश कुमार पांडेय ने पर्यावरणविद डॉ कौशल के लंबे समय से नि:शुल्क पौधा वितरण व रोपण व वृक्षों पर रक्षाबंधन कार्यों की सराहना करते हुये होली से पहले फिर एक बार विद्यालय में आने का न्योता दिया है।
समारोह में शिक्षक धर्मराज कुमार, शिक्षिका शोभा कुमारी, अनिमा मिश्रा, पुष्पा कुमारी, सत्येंद्र जायसवाल, सुचित जायसवाल, गीता देवी, अल्पना देवी, पूर्णिमा कुमारी, संजय जायसवाल, छात्रा रीना कुमारी, निशा कुमारी, कंचन कुमारी, गोल्डी कुमारी, प्रियंका कुमारी, चांदनी कुमारी, रागिनी कुमारी, दीपांजलि, दिव्या कुमारी, अर्पणा कुमारी, दुर्गा कुमारी, सरस्वती कुमारी, बसंती कुमारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।