झारखंड विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर गरमाई बहस

बंशीधर न्यूज
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 20वें और अंतिम दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कानून-व्यवस्था काे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बुधवार को कांके थाना से महज 100-125 मीटर की दूरी पर हत्या हो जाती है। उन्हाेंने कहा कि पुलिस हत्या के बाद उनका चरित्र हनन में लगी है। अनिल टाइगर का लातेहार-कुड़ू से तार जोड़ा जा रहा है।
मैंने अपनी ओर से इसकी पूरी जानकारी ली, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। रांची के पुलिस कप्तान सुनियोजित तरीके से मामले को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में लॉ एंड ऑर्ड कैसे कंट्रोल हो सकता है। थाना को वसूली के लिए टारगेट दिया गया है। अपराधी को जनता ने पकड़ा। पुलिस तमगा लेने के लिए कह रही है कि उन्होंने अपराधी को पकड़ा।
लॉ एंड ऑर्डर पर चर्चा होनी चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सत्ता पक्ष, विपक्ष सहित राज्य की पूरी जनता ऐसी घटना को लेकर मर्माहत है। सरकार इसे दलीय आधार पर नहीं देखती। उन्हाेंने कहा कि कोई दाेषी को भी बक्शा नहीं जायेगा। कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। ये कांड मर्माहत करने वाला है। विपक्ष का आरोप लगाना कि विधि व्यवस्था खराब है तो इतना कहता हूं कि इससे पहले राज्य में बेहतर विधि व्यवस्था नहीं रही है।