अधूरे कार्य को पूरा करने के साथ सदन में पलामू की आवाज को उठाते रहेंगे : वीडी राम

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : झारखंड सरकार अपेक्षित सहयोग करे तो दो से ढाई माह में मंडल डैम के कार्य को पूरा किया जा सकता है। उक्त बाते पलामू लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुये विष्णु दयाल राम ने कही। वे बुधवार को अपने स्थानीय आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्री राम कहा कि मंडल डैम के विस्थापितों के पुर्नवास के लिये केंद्र सरकार द्वारा राशि उपलब्ध करा दी गई है, बावजूद इसके राज्य द्वारा मुआवजे की राशि भुगतान के लिये अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है।
इसी तरह मेदिनीनगर की फेज टू जलापूर्ति योजना के लिये 4.5 वर्ष पहले ही राशि प्राप्त होने के बाद भी अभी जाकर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि सोन सहित अन्य नदियों से जलाशयों में पानी भरने की योजना के पूरा हो जाने के बाद संसदीय क्षेत्र में ना सिर्फ पेयजल की समस्या दूर होगी बल्कि सिंचाई के लिये भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। प्राथमिकता पूछे जाने पर सांसद ने बताया कि सिंगरा कोयल नदी पुल पर आवागमन को सुचारू करने की दिशा में काम किया जायेगा।
लगातार तीसरी जीत का कारण पूछे जाने पर विष्णुदयाल राम ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन पर लड़ा गया था, जनता ने प्रधानमंत्री के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी। एक प्रश्न के जवाब में सांसद ने उनके प्रति जनता के असंतोष की खबर को भ्रामक बताया। कहा कि वे क्षेत्र के अधूरे कार्य को पूरा करने के साथ सदन में पलामू की आवाज का उठाते रहेगे।
झारखंड में सभी एसटी सीटों पर हार की होगी समीक्षा : मनोज सिंह
भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि राज्य की सभी पांच आदिवासी सीट पर भाजपा प्रत्याशी के हार की समीक्षा की जायेगी। लेकिन इंडी गठबंधन के द्वारा भोले-भाले आदिवासियों को विभिन्न मुद्दों पर दिग्भ्रमित करने का काम किया गया। कभी संविधान में संशोधन की बात की जा रही थी, तो कभी उनके अधिकारों को छिनने का भ्रम फैलाया गया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरीय भाजपा नेता श्याम नारायाण दूबे, विधायक आलोक चौरसिया, विपिन बिहारी सिंह, नरेंद्र पांडेय, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, शिवकुमार मिश्रा, ज्योति पांडेय, उदय शुक्ला, जय दूबे, प्रमोद सिंह, रामलव चौरसिया, विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, अभिमन्यु तिवारी, सोमेश सिंह, अलख दुबे, मनोरंजन दुबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।