राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने डॉ अमित व विकास के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने डॉ अमित व विकास के निधन पर जताया दुख

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के पूर्व संरक्षक सह प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ चेचरिया निवासी डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय व युवा वाहक सह रजवाडीह निवासी पेशकार विकास रंजन पाण्डेय के असामयिक निधन पर दुख प्रकट किया है। रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित शोकसभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुण्यात्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।

पलामू जिलाध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में दोनों दिवंगत आत्मा का परलोक गमन को समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया गया। सामाजिक सरोकार के धनी दोनों व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये युवा वाहिनी ने शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा रहने एवं हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय का सामाजिक जीवन विस्तारित था।

सम्मान से जीना एवं अपनों के लिये समर्पित रहने वाले अमित उपाध्याय का हर किसी से लगाव रहता था। उनके असामयिक निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ छीन गया। शोकसभा में प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय लकी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने भी युवा वाहिनी की ओर से समाज में जागरूकता लाने एवं सड़क सुरक्षा पर जागृति अभियान चलाने पर बल दिया। मौके पर कार्यालय प्रभारी चंद्रशेखर पाण्डेय, युवा वाहक सौरभ दुबे, विक्रांत त्रिपाठी, चंदन तिवारी, दिलीप तिवारी, अमित पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।