उत्कृष्ट की ओर बढ़ते कदम’ के लिए मेदिनीनगर निगम को देश स्तर पर दूसरा स्थान

उत्कृष्ट की ओर बढ़ते कदम’ के लिए मेदिनीनगर निगम को देश स्तर पर दूसरा स्थान

बंशीधर न्यूज

पलामू: ’उत्कृष्ट की ओर बढ़ते कदम’ के लिए मेदिनीनगर नगर निगम को दिल्ली में अवार्ड मिला है। पूरे भारत में मेदिनीनगर नगर निगम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर निगम कार्यालय में सोमवार को स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन को निगम के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत कर सम्मानित किया। मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मेदिनीनगर ने पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त किया है और इसके लिए मुझे दिल्ली में सम्मानित किया गया।

सम्मान पाकर मैं बेहद ही खुश हूं और आगे भी बेहतर कार्य करूंगा, ताकि दोबारा भी मेदिनीनगर निगम को पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने इस अवार्ड में सहयोग करने वाले नगर निगम के कर्मियों को शिल्ड देकर सम्मानित किया। महिला कर्मियों ने नगर आयुक्त को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर वेलकम किया। इससे पहले निगम के प्रधान लिपिक धीरज कुमार, सिटी मैनेजर अनुराग, सतीश कुमार, अनूप कुमार, इमरान ने बुके एवं मिठाई खिलाकर नगर आयुक्त का स्वागत किया।