नौकरी खत्म कर भाजपा कर रही है युवा आक्रोश रैली : मुख्यमंत्री

बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा के युवा आक्रोश रैली पर आश्चर्य जताते हुये कहा कि इन लोगों ने नौकरी देना बंद कर दिया। सबसे ज्यादा नौकरी लोगों को फौज में मिलती थी। रेलवे और बैंक में सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरियां मिला करतीं थीं। सब जगह नियुक्तियां बंद हो गई हैं। लेकिन हम झारखंड में लोगों को रोजगार दे रहे हैं। हमारी सरकार ने महज 5 साल में बहुत से काम किये हैं।
अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन योजना की शुरुआत की। हमने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की भी शुरुआत की है। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में पलामू प्रमंडल के तीन जिलों पलामू, गढ़वा और लातेहार की महिलाओं को हेमंत सोरेन ने सौगात दिया। सीएम हेमंत सोरेन और मंत्रियों ने 154 लाभुकों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।
पलामू के 2.41 लाख, गढ़वा 1.97 जबकि लातेहार के 1.09 लाख महिलाओं के खाते में झारखंड मंईयां सम्मान योजना के प्रथम किस्त की राशि भेजी गई। मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता प्रशासनिक पदाधिकारी व अन्य उपस्थित है।