कर्पूरी ठाकुर लोक चेतना मंच ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि

कर्पूरी ठाकुर लोक चेतना मंच ने मनाया कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि

बंशीधर न्यूज

भवनाथपुर :जननायक कर्पूरी ठाकुर लोक चेतना मंच के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्यतिथि मनाया गया। चेतना मंच की ओर से शनिवार को कर्पूरी चौक पर स्थापित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा के समक्ष उनकी 36 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा, मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साव, चेतना मंच के अध्यक्ष सोनू ठाकुर, सचिव नीतीश कुमार, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रखंड अध्यक्ष भृगुण ठाकुर, अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, ने सयुक्त रूप से उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया मूंगा साह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बड़े ही सरल एवं मधुर व्यक्तित्व के धनी थे। मूंगा साव ने कहा कि भारत रत्न जयनायक कर्पूरी ठाकुर जैसा संत भारत में कोई नहीं हुआ, जननायक कर्पूरी ठाकुर सादगी ईमानदारी के प्रति मूर्ति थे। दो दो बार बिहार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने सादगी नहीं त्यागी।

इस मौके पर सुनीता देवी, राजमोहन यादव, अनिल गुप्ता, बुधन ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, धनंजय ठाकुर, मोहन साव, वेद प्रकाश आर्य,अनूप गुप्ता, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी,भरत ठाकुर, राजेश्वर साह, रवि गुप्ता, बजरंगी साह, सुनेश्वर बैठा, अरुण गुप्ता, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।