खूंटी के नव साक्षर और स्वयंसेवी शिक्षक दिल्ली में सम्मानित

खूंटी के नव साक्षर और स्वयंसेवी शिक्षक दिल्ली में सम्मानित

बंशीधर न्यूज

खूंटी: नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत विभिन्न राज्यों की गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए छह और सात फरवरी को नेशनल बाल भवन, नई दिल्ली में उल्लास मेला का आयोजन किया गया।

मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नव साक्षरों और स्वयंसेवी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। झारखंड राज्य से उल्लास एप में पंजीकृत शिक्षार्थी के रूप में रंजीता देवी, मध्य विद्यालय घुनसुली, कर्रा, खूंटी, उल्लास एप में पंजीकृत स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में निलेश महतो, मध्य विद्यालय घुनसुली, कर्रा 19 मार्च 2023 को आयोजित एफएलएनटी में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की थी।

सिंजी मुण्डू प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी खूंटी, अनिता पूर्ति, प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी, खूंटी को केंद्रीय शिक्षा और मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि उक्त चारों श्रेणी में राज्य स्तर से खूंटी जिले के अभ्यर्थी का चयन हुआ है।