गढ़वा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव व लाठीचार्ज

गढ़वा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय के लोग भिड़े, पथराव व लाठीचार्ज

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदाय लोग आपस में भीड़ गए। घटना दशहरे के दिन शनिवार की शाम में घटित हुई है। मुस्लिम बस्ती से होकर प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे जुलुस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कल दोपहर तीन बजे से ही रोक दिया था। जिसके बाद हो हंगामा हुआ पत्थरबाजी हुई फिर स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने भी बचाव के लिए लाठियां भांजी। पत्थरबाजी की घटना मे दोनों पक्ष के कई लोगो को चोटे आयी है जबकि दोनों पक्ष के तीन लोग रांची रेफर किए गए है। पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की पहल पर देर रात दो शर्त के आधार पर प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

जानकारी के अनुसार लखना गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी बस्ती से होकर मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले नहीं जाने देने पर अड़ गए। लोगों ने प्रतिमा को लगभग दस घंटे से रोक रखा। प्रतिमा को रोके जाने की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोग आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। प्रशासन की ओर से माहौल बिगड़ता देख भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई। इसी बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हुई। इस पत्थरबाजी की घटना मे एक दर्जन से ऊपर लोगों को चोट लगी जिसके बाद माहौल और बिगड़ गया। पुलिस ने भी बचाव के लिए लाठियां भांजी। इस पत्थरबाजी की घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग घायल हो गए जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक भाजपा नेता सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने लखना पहुंच कर पहल की। जिस दौरान मुस्लिम समुदाय और हिन्दू समुदाय के पांच पांच लोगों ने बैठकर शर्त के आधार पर माहौल शांत करने के लिए राजी हुए। आपसी शर्त के अनुसार अब विवादित सरकारी रास्ते से होकर न तो कभी प्रतिमा का विसर्जन होगा और न ताजिया या सिपड़ जाएगा।

"प्रतिमा विसर्जन में रास्ता को लेकर विवाद था, जिसे दोनों पक्ष के लोगो ने आपसी सहमति से निपटा लिया है। कुछ बाहरी लोगों का इस गांव में जमाव हो गया था उन्होंने ही इस गांव में आपसी भाईचारे को खराब किया है।"

सत्येन्द्र नाथ तिवारी पूर्व विधायक, गढ़वा

"लिखित सहमति अभी बनाई गई है। यह दोनों समुदाय के लोगो ने मिलकर किया है। फिर हाथ मिलाया है। यही खूबसूरती की एक अच्छी झलक है पूर्व विधायक ने भी खूब मेहनत किया है हमने तो इन्हे मना कर दिया था लेकिन इन्होने ही आकर मामला को शांत कराया।"

शेखर जमुआर डीसी, गढ़वा

"प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव व्याप्त था, मामला अब शांत हो गया है। लेकिन इसमें जो भी दोषी होंगे उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।"

दीपक पांडेय एसपी गढ़वा