खत्म हुई इंतजार की घड़िया ,आगामी 12 मार्च को रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

खत्म हुई इंतजार की घड़िया ,आगामी 12 मार्च को रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बंशीधर न्यूज

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक बड़ी सौगात देने जा रहे है। आगामी 12 मार्च को पीएम मोदी देश को 10 और नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। आपको बता दें कि आगामी 12 मार्च को पीएम मोदी तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस को एक साथ हरी झंडी दिखायेंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देशभर में एक साथ कई रेल परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। इसमें स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास के कार्यक्रम है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से अयोध्या होते लखनऊ और न्यू जलपाईगुड़ी के अलावा रांची से बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इन तीनों ही रूटों पर 3 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। 

आगामी 12 मार्च से रांची से वाराणसी के बीच भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

एक बार फिर आगामी 12 मार्च को पीएम मोदी झारखंड वासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे है।आपको बता दे आगामी 12 मार्च को पीएम मोदी एक और वंदे भारत की सौगात देंगे। वही इससे पहले दो वंदे भारत ट्रेन रांची से हावड़ा व पटना के लिए पहले से ही संचालित है। इन ट्रेनों में लोग काफी सफर कर रहे है और पसंद भी कर रहे है। वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधाएं लोगों को काफी पसंद आ रही है। इन ट्रेनों में टिकट वेटिंग देखने को मिलते है। ऐसे में रांची से बनारस के लिए वंदे भारत का इंतजार लोग काफी दिनों से कर रहे थे। लेकिन, अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। अब रांची से बनारस की दूरी होगी कम,ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी रांची से बनारस के बीच चलनेवाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ का परिचालन 12 मार्च से शुरू होगा। पीएम मोदी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। आपको बता दे कि आगामी 12 मार्च को ही देश में 10 नयी वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा

एक खबर के मुताबिक आपको बता दे की रांची-वाराणसी एक्सप्रेस का किराया 1390 से 2600 रुपये होगा। इस ट्रेन के चलने से लोहरदगा और टोरी के लोगों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। यह ट्रेन रांची-लोहरदगा-टोरी, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन होते वाराणसी जाएगी। यह ट्रेन बनारस से सुबह 5.50 बजे और रांची से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी आपको बता दे कि रांची से शुरू होने वाली तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 6.20 घंटे में बनारस पहुंचेगी। बता दे कि इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। यह ट्रेन बनारस से सुबह 5.50 बजे और रांची से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी, शाम 7.50 बजे बनारस पहुंचेगी।

इन नई ट्रेनों के परिचालन से न केवल झारखंड के लोगों को बल्कि, ओडिशा, बिहार व यूपी के यात्रियों को फायदा होगा।