भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल होने पर किया विमर्श

बंशीधर न्यूज/ विश्रामपुर प्रतिनिधि
विश्रामपुर: चार मई को चियांकी हवाई अड्डा पर है पीएम नरेंद्र भाई मोदी का जनसभा जिले के नावाबजार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक गोष्ठी इटाको बिश्रामपुर मोड़ पर संपन्न हुई। जिसमें प्रखंड के अधिकांश भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को अपार मतों से विजय बनाने एवं चार मई को मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की होने वाली जनसभा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की रणनीति तय किया गया। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरीय भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव ने कहा कि भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ विकसित राष्ट्र के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए फिर एक बार केंद्र में मोदी की सरकार बनना देश हित में बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने देश हित में पार्टी प्रत्याशी विष्णुदयाल राम (वीडी राम) को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि रेखा चंद्रवंशी, पूर्व प्रमुख रविन्द्र पासवान, निर्मल यादव, व्यवसायी संघ अध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता ,सुदामा प्रसाद , जगदीश सिंह, पूर्व मुखिया गिरिवर सिंह, संजय यादव, प्रभु सिंह,सुरेश चौधरी,दशरथ यादव, अजय यादव, बिहारी सिंह, अरुण गुप्ता, भानु सिंह, राजेंद्र सिंह,सुखलाल सिंह, आदि शामिल थे।