भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का जितना भी दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस डरने वाली नहीं : बिट्टू

भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का जितना भी दुरुपयोग कर ले, कांग्रेस डरने वाली नहीं : बिट्टू

बंशीधर न्यूज

 मेदिनीनगर : नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताते हुये पलामू जिला कांग्रेस ने छहमुहान चौक पर विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि पलामू जिला कांग्रेस मोदी सरकार के इस निरंकुश कार्यों की निंदा करती है। नेशनल हेराल्ड और हमारे कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मनमाने तरीके से आरोप लगाते हुये कानून का दुरुपयोग किया गया है।

आरोप पत्र दायर करना राज्य की शक्ति के दुरुपयोग का प्रतिनिधित्व करता है। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के नेता रामाशीष पांडेय, ओमप्रकाश अमन, शमीम अहमद राईन, रुद्र शुक्ला, ईश्वरी प्रसाद सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, शैलेश चंद्रवंशी, जितेंद्र कमलापुरी, विद्या सिंह चेरो, नाफिज खान, अशोक तिवारी, परीक्षित दुबे, मिट्ठू खान, रिजवान खान, आमुख प्रियदर्शी, रामानंद पाठक, तुलसी पासवान, अखिलेश चौधरी, अशोक पासवान, बादल खान, देवांग सौरव पांडे, ललित सिंह, अमिताभ शर्मा, अनिल सिंह, शहजाद अली, मनोज अग्रवाल, अजय सिंह, परवेज आलम, जिलाउद्दीन अंसारी, प्रमोद यादव, उमेश यादव आदि उपस्थित थे।