भाजपा नेता ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ

भाजपा नेता ने हर घर तिरंगा अभियान का किया शुभारंभ

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : भाजपा के युवा नेता रामाशीष यादव का जनसंपर्क अभियान पिछले एक पखवारा से विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में नियमित रूप से चल रहा है। इस दौरान वे सभी लोगों से एक एक कर सीधा संपर्क कर क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हो रहे है।

शुक्रवार को उन्होंने इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत वे विस क्षेत्र के प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। नागपंचमी के दिन भाजपा नेता ने उंटारी रोड प्रखंड के कुटमु गांव स्थित नाग मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों से मिलकर आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क अभियान से पहले रानीताली गांव स्थित नाग मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

श्री यादव ने शुक्रवार की यात्रा के साथ आज़ादी के अमृत महोत्सव पर 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नुक्कड़ सभा के दौरान जनसमूह को सम्बोधित करते हुए इस अभियान में शामिल लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशभर में लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है। सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा को हम सभी अपने घरों में लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।

यात्रा के दौरान अभय यादव, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव, रणधीर यादव, सुनील यादव, प्रदीप यादव, अजय बैठा, राघवेंद्र यादव, बबलू पासवान, फागुनी राम, रामेश्वर मेहता, सातवेश्वर मेहता, अनिल गुप्ता, शिवनारायण, सुशील राम, धनंजय सोनी, पिंटू राम, सिकेंद्र प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, अनुज यादव, विनोद यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।