लापता वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

बलराम शर्मा
मेराल: थाना क्षेत्र के कमरमा गांव के लापता राजेश्वर शर्मा 62 वर्ष का शव सोमवार को जीर्ण शीर्ण अवस्था में पाया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश्वर शर्मा विगत कुछ दिनों से घर से गायब थे। घटना के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
गांव वालों के अनुसार कुछ लोग बिजली की करंट से राजेश्वर की मौत बता रहे हैं तो कुछ लोग हत्या का संदेह व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि राजेश्वर शर्मा के शव का पंचनामा के बाद अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों तथा स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है, सभी बिंदुओं पर छानबीन की जाएगी।