झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय को मातृशोक

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय की माता कविलाशी देवी का निधन इलाज के दौरान उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज स्थित लोड़ी अस्पताल में हो गया। वे 92 वर्ष की थी। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज लगातार चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
उधर विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य ताहीर अंसारी, सूर्यदेव मेहता, मुक्तेश्वर पांडेय, मदन सिंह, बाबूलाल दुबे, पप्पू देव, किरण देवी समेत कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। झामुमो समेत कई राजनीतिक दल के नेताओं ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। परिजनों के मुताबिक उनका दाहसंस्कार मंगलवार की सुबह किया जायेगा।