केंद्र के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी पार्टी के नेताओं को कर रही है परेशान : अनंत

झामुमो की ओर से गरबांध पंचायत में किया गया न्याय यात्रा का आयोजन
बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को गरबांध पंचायत में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है। झूठे केस में फंसाकर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजवाने का काम किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
जबकि सबसे अधिक भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा के लोग हैं। उनलोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन को झूठे मुकदमे में फंसाकर भाजपा के लोगों जेल में डालने का काम किया है। यहां की जनता और झामुमो इसे बर्दास्त नहीं करेगी। जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक झामुमो का आंदोलन जारी रहेगा। सभा के दौरान पूर्व विधायक श्री देव ने विधायक भानू प्रताप शाही पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि सामुहिक विवाह के नाम पर पूरे क्षेत्र में जमकर चंदा उगाही की गई है।
गरीब बहनों की शादी के नाम पर चंदा उगाही कर उस पैसे से नाच गाना कराना शर्म की बात है। कार्यक्रम के दौरान 21 लोग झामुमो में शामिल हुये। सभी को पूर्व विधायक ने पार्टी में स्वागत किया। इसके पूर्व झामुमो के सैकड़ो लोग पंचायत के पाटगढ़ से राजा तालाब तक मार्च में भाग लिये। मार्च के दौरान केंद्रीय एजेंसी के विरोध और हेमंत सोरेन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।
तत्पश्चात राजा तालाब के समीप जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, कामता प्रसाद, सोहन उरांव, अमरनाथ पांडेय, दिनेश यादव, जितेश गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, रंजीत यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र राम सहित कई लोगों ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में नीतीश चंद्रवंशी, रामजन्म चंद्रवंशी, परिखन उरांव, किरण देवी, झालो देवी, दामोदर साह, प्रभु उरांव, नीतीश चंद्रवंशी, अशोक यादव, ओमनाथ गुप्ता, नंदू ठाकुर, कुचिया देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।